मिंटप्रो के साथ इंश्योरेंस बेचे और अपने रिटायरमेंट के सपने पूरे करें


Sign Up
/ मिंटप्रो के साथ इंश्योरेंस बेचे और अपने रिटायरमेंट के सपने पूरे करें

रिटायरमेंट को लेकर असमंजस

बहुत से लोग मानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आय के साधन ना होने से ज़िन्दगी मुश्किल हो जाती है। रिटायरमेंट के बाद, जैसे ही व्यक्ति रिटायर होता है, वह अपनी मासिक आय भी खो देता हैं। हालांकि खर्चे नहीं रुकते हैं और ऐसे में रिटायरमेंट के बाद पैसों की तंगी रहती हैं। जिन सपनों को रिटायर्ड व्यक्ति अपने काम के दौरान पूरा नहीं कर पाता, आख़िरकार वो सपने सपने ही रह जाते हैं। उनके पास सपनों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं। लेकिन कैसा हो अगर रिटायरमेंट के बावजूद पैसों की कमी का खयाल रखा जा सके?

जी हाँ, रिटायर्ड व्यक्ति भी आय के साधन बना सकते है, अगर वे इंश्योरेंस सेल्स में कैरियर बनाये तो। रिटायर्ड व्यक्ति मिंटप्रो के साथ पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) बनकर, इंश्योरेंस बेचकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं, वो भी बिना किसी निवेश के।

क्या है पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.)?

पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) वह व्यक्ति है जिसे इंश्योरेंस बेचने का लाइसेंस मिलता है। पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) सिर्फ एक लाइसेंस के जरिये विभिन्न कंपनियों की लाइफइं श्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस पॉलिसियां बेच सकता हैं। इस प्रकार से पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) एक इंश्योरेंस मिडिऐटर (मध्यस्थ व्यक्ति) होता है जो इंश्योरेंस पॉलिसी बेचकर प्रीमियम से कमीशन प्राप्त करता हैं।

क्यों बने पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.)?

पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) बनना आपके लिए नीचे दी गयी वजहों से फायदेमंद है –


  • पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) बनने में कोई उम्र की सीमा नहीं हैं। आप पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) रिटायर होने के बाद भी बन सकते हैं।
  • आप अपने खाली वक्त में इंश्योरेंस बेच सकते हैं और बेची हुई पॉलिसीयों पर कमीशन पा सकते हैं।
  • आप अपने दोस्तों और परिवार को इंश्योरेंस के महत्त्व के बारे में और पॉलिसी लेने के बारे में शिक्षित कर सकते हैं। अतः इंश्योरेंस बेचना भी एक महान काम है।
  • जब आप इंश्योरेंस बेचकर कमीशन पाएंगे, आप स्वतंत्र, आत्म-विश्वास से भरपूर और आत्म-सम्मान से लबरेज रहेंगे।
  • आप अपने बुढ़ापे में भी आय के साधन बना सकेंगे और पैसों की चिंता किये बगैर खुद के पैसों से अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे।
  • अगर आप लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचेंगे तो इस प्लान से आपके ग्राहक द्वारा रिन्यूअल प्रीमियम देने पर भी आपको रिन्यूअल कमीशन मिलेगा।अधिक ग्राहकों को लंबी अवधि वाले लाइफ इंश्योरेंस प्लान बेचने से यह रिन्यूअल प्रीमियम आपके लिए एक सालाना आय के तौर पर काम करेगा।

कैसे बनें पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) ?

मिंटप्रो के साथ पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) बनना बहुत आसान है। इच्छुक व्यक्ति नीचे दी बातों को आत्मसात करें-


  • आपको सिर्फ मिंटप्रो पर पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) के तौर पर रजिस्टर करना होगा। जुड़ने की प्रक्रिया निःशुल्क और ऑनलाइन हैं।
  • रजिस्टर करने के बाद, आपको ऑनलाइन ट्रेनिंग मॉड्यूल मिलेंगे। इच्छुक व्यक्ति को इन सरल और आसान मॉड्यूल के जरिये खुद को ट्रेन करना होगा।
  • ट्रेनिंग ख़त्म होने पर, इच्छुक व्यक्तियों को एक आसान ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।
  • एक बार परीक्षा पास करने पर उन्हें पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) का लाइसेंस मिलेगा। जिसके बाद वे मिंटप्रो के जरिये इंश्योरेंस पॉलिसी बेच पाएंगे।

इस वीडियो से आप यह समझ पाएंगे कि कैसे आसानी से एक पी.ओ.एस.पी. बने - Youtube video link

रिटायर्ड व्यक्तियों के आय की संभावनाएं

एक मिंटप्रो पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) के तौर पर रिटायर्ड व्यक्ति विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों की लाइफ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस पॉलिसियां बेच पाएंगे। हर पॉलिसी बेचने पर वह उसके प्रीमियम पर एक आकर्षक कमीशन पाएंगे। चूँकि इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने की कोई सीमा नहीं हैं इसलिए पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) असीमित आय प्राप्त सकते हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि पॉलिसी बेचने से आप कितना कमीशन पा सकते हैं, तो नीचे दिए गई जानकारी को पढ़े-


  • कार पर कोम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी- ओन-डैमेज पर भुगतान किया गया प्रीमियम 19.5% तक
  • व्यवसायिक वाहन पर कोम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी- ओन-डैमेज पर भुगतान किया गया प्रीमियम 19.5% तक
  • दो-पहिया वाहन पर कोम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी- ओन-डैमेज पर भुगतान किया गया प्रीमियम 22।5% तक
  • थर्ड-पार्टी पॉलिसी- प्रीमियम का 2.5% तक
  • नियमित प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी और साथ ही टर्म इंश्योरेंस प्लान- सालाना भुगतान किया गया प्रीमियम 30% तक
  • स्वास्थ्य इंश्योरेंस पॉलिसी- सालाना प्रीमियम 15% तक

इस प्रकार, अगर आप एक ₹ 10,000 के प्रीमियम वाली एक पॉलिसी बेचते है तो, बेची गई पॉलिसी के आधार पर आप ₹3000 तक की राशि कमीशन के तौर पर कमा सकते हैं।

कार्य-संबंधी लचीलापन

कोई सख्त वर्किंग ऑवर नहीं होने से रिटायर्ड व्यक्ति अपनी सहूलियत के अनुसार इंश्योरेंस पॉलिसी बेच सकते हैं। इस तरह से वे अपनी रिटायर्ड लाइफ का आनंद भी उठा सकते हैं और पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) के तौर पर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

अगर आप नौकरी से रिटायर हो चुके है, तो ज़िन्दगी से रिटायर होना जरुरी नहीं हैं। मिंटप्रो के साथ पॉइंट-ऑफ़-सेल्स-पर्सन (पी.ओ.एस.पी.) बनकर, आय के साधन बनाकर अपने सभी सपनों को पूरा करिए।

जानिए इंश्योरेंस बेचने के बारे में सब कुछ और